
अगर आप आधार कार्ड धारक हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, केंद्र सरकार ने आधार डेटाबेस को सुरक्षित और सटीक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश भर में लगभग 2.5 करोड़ आधार कार्डों को ब्लॉक (डिएक्टिवेट) कर दिया है।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब आम नागरिकों के मन में यह सवाल है कि कहीं उनका आधार कार्ड भी तो इस लिस्ट में शामिल नहीं है? सरकार की इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य फर्जीवाड़े को रोकना और मृत व्यक्तियों के नाम पर चल रहे आधार कार्डों को सिस्टम से हटाना है।
यह भी देखें: 12 साल का कब्जा और आप बन गए मालिक! सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने बदली जमीन-मकान की कानूनी परिभाषा।
Table of Contents
क्यों ब्लॉक किए गए करोड़ों आधार कार्ड?
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अनुसार, हटाए गए अधिकांश कार्ड उन लोगों के थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है, अब तक मृत्यु के बाद आधार को सरेंडर करने की कोई स्वचालित प्रक्रिया नहीं थी, जिसका फायदा उठाकर कई जगहों पर वित्तीय धोखाधड़ी की जा रही थी, डेटाबेस को फिल्टर करने के बाद सरकार ने इन ‘डेड’ कार्डों को हमेशा के लिए बंद कर दिया है।
अपना स्टेटस कैसे चेक करें? (Step-by-Step Guide)
आपका आधार एक्टिव है या नहीं, इसे आप मिनटों में घर बैठे चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या सीधे myAadhaar पोर्टल पर लॉगिन करें।
- होमपेज पर ‘Aadhaar Services’ के सेक्शन में जाकर ‘Check Aadhaar Validity’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना 12 अंकों का आधार नंबर और दिया गया कैप्चा (Captcha) कोड दर्ज करें।
- ‘Proceed’ पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर स्टेटस आ जाएगा, अगर वहां हरे रंग का टिक मार्क और ‘Aadhaar Exists’ लिखा आता है, तो आपका कार्ड सुरक्षित है।
नए ‘Aadhaar App’ से बढ़ी सुविधाएं
इसी कड़ी में सरकार ने हाल ही में नया ‘Aadhaar App’ भी जारी किया है, इस ऐप के जरिए यूजर न केवल अपना स्टेटस देख सकते हैं, बल्कि अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक और अनलॉक भी कर सकते हैं, यह ऐप सुरक्षा के लिहाज से एक मजबूत कवच माना जा रहा है।
अगर कार्ड ब्लॉक हो गया है तो क्या करें?
यदि तकनीकी कारणों या लंबे समय से अपडेट न होने की वजह से आपका आधार डिएक्टिवेट दिखा रहा है, तो घबराने की जरुत नहीं है, आप अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) पर जाकर बायोमेट्रिक अपडेट करवा सकते हैं, इसके बाद आपका आधार पुनः सक्रिय कर दिया जाएगा।
















