Join Youtube

LPG संकट के बीच बड़ी खुशखबरी! यहाँ फ्री में बांटे जाएंगे गैस सिलेंडर; जानें कौन उठा सकते हैं इसका लाभ?

देश में बढ़ती महंगाई और एलपीजी (LPG) की कीमतों को लेकर मचे हाहाकार के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, सरकार ने गैस संकट से जूझ रहे करोड़ों परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए मुफ्त गैस सिलेंडर बांटने का निर्णय लिया है, उत्तर प्रदेश से लेकर आंध्र प्रदेश तक, राज्य सरकारें उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अपने खजाने खोल रही हैं

Published On:
LPG संकट के बीच बड़ी खुशखबरी! यहाँ फ्री में बांटे जाएंगे गैस सिलेंडर; जानें कौन उठा सकते हैं इसका लाभ?
LPG संकट के बीच बड़ी खुशखबरी! यहाँ फ्री में बांटे जाएंगे गैस सिलेंडर; जानें कौन उठा सकते हैं इसका लाभ?

देश में बढ़ती महंगाई और एलपीजी (LPG) की कीमतों को लेकर मचे हाहाकार के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, सरकार ने गैस संकट से जूझ रहे करोड़ों परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए मुफ्त गैस सिलेंडर बांटने का निर्णय लिया है, उत्तर प्रदेश से लेकर आंध्र प्रदेश तक, राज्य सरकारें उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अपने खजाने खोल रही हैं। 

होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर का तोहफा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत आने वाले लगभग 1.86 करोड़ लाभार्थियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है, सरकार के फैसले के अनुसार, अब लाभार्थियों को साल में दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे ये सिलेंडर मुख्य रुप से होली और दीपावली के त्योहारों पर वितरित किए जा रहे हैं, वर्तमान में होली 2026 के मद्देनजर वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। 

आंध्र प्रदेश की ‘दीपम 2.0’ योजना ने मचाई धूम

आंध्र प्रदेश सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए ‘दीपम 2.0’ योजना शुरु की है, इस योजना के तहत पात्र परिवारों को एक साल में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। योजना की खास बात यह है कि सिलेंडर लेने के 48 घंटे के भीतर सब्सिडी की पूरी राशि लाभार्थी के बैंक खाते में वापस (Cashback) आ जाती है। 

किसे मिलेगा इस ‘बंपर’ स्कीम का लाभ?

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सरकार ने इसके लिए कुछ अनिवार्य पात्रता शर्तें तय की हैं: 

  • उज्ज्वला योजना के लाभार्थी: यह सुविधा मुख्य रूप से उन परिवारों के लिए है जो ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत पंजीकृत हैं।
  • BPL परिवार: आवेदक का गरीबी रेखा से नीचे (BPL) होना अनिवार्य है।
  • महिला के नाम कनेक्शन: गैस कनेक्शन परिवार की वयस्क महिला सदस्य के नाम पर होना चाहिए।
  • KYC और आधार लिंक: लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए ताकि सब्सिडी सीधे खाते में (DBT) पहुंच सके। 

दिल्ली में भी मिलेगा सीधा नकद लाभ

राजधानी दिल्ली में भी सरकार ने राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है, त्यौहारों के सीजन में पात्र परिवारों को सिलेंडर की पूरी कीमत (करीब ₹853) सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे उन्हें सिलेंडर ‘मुफ्त’ पड़ेगा। 

कैसे करें आवेदन?

अगर आपके पास अभी तक गैस कनेक्शन नहीं है, तो आप Ujjwala 2.0 के तहत आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए आपको नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक जमा करनी होगी, नए कनेक्शन के साथ पहला सिलेंडर और गैस चूल्हा बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। 

गैस की आसमान छूती कीमतों के बीच सरकारों का यह कदम गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

LPG Gas Cylinder LPG Gas Cylinder Will Distribute to Patna

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें