Join Youtube

iQOO 15 Apex से Redmi Note 15 SE तक! अप्रैल के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे ये 4 धांसू स्मार्टफोन; देखें फीचर्स और कीमत

भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए अप्रैल का पहला हफ्ता बेहद हलचल भरा रहने वाला है टेक दिग्गज कंपनियां एक के बाद एक अपने नए मॉडल्स उतारने की तैयारी में हैं प्रीमियम सेगमेंट में जहाँ iQOO 15 Apex Edition अपनी धाक जमाने आ रहा है, वहीं बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में Redmi, Realme और Vivo के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी

Published On:
iQOO 15 Apex से Redmi Note 15 SE तक! अप्रैल के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे ये 4 धांसू स्मार्टफोन; देखें फीचर्स और कीमत
iQOO 15 Apex से Redmi Note 15 SE तक! अप्रैल के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे ये 4 धांसू स्मार्टफोन; देखें फीचर्स और कीमत

भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए अप्रैल का पहला हफ्ता बेहद हलचल भरा रहने वाला है टेक दिग्गज कंपनियां एक के बाद एक अपने नए मॉडल्स उतारने की तैयारी में हैं प्रीमियम सेगमेंट में जहाँ iQOO 15 Apex Edition अपनी धाक जमाने आ रहा है, वहीं बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में Redmi, Realme और Vivo के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

iQOO 15 Apex Edition (लॉन्च: 6 अप्रैल)

iQOO ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का एक नया ‘Apex Edition’ पेश किया है, जो अपने अनोखे क्लाउड पैटर्न डिजाइन के कारण चर्चा में है।

  • कीमत और ऑफर: इसकी शुरुआती कीमत ₹72,999 (12GB+256GB) रखी गई है। 1 अप्रैल से शुरू हुई प्री-बुकिंग पर ग्राहकों को ₹6,000 की तत्काल छूट और मुफ्त iQOO TWS ईयरबड्स जैसे आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं।
  • दमदार फीचर्स: यह फोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7,000mAh की विशाल बैटरी से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP के तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।

Redmi Note 15 SE 5G (लॉन्च: 2 अप्रैल)

शाओमी अपने लोकप्रिय ‘Note’ सीरीज का स्पेशल एडिशन (SE) मॉडल कल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर लॉन्च करेगी।

  • खासियत: यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो कम बजट में बेहतर बैटरी बैकअप चाहते हैं। इसमें 5,800mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिलने की पुष्टि हुई है।
  • अनुमानित कीमत: बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी कीमत ₹20,000 के नीचे रहने की संभावना है।

Realme 16 5G (लॉन्च: 2 अप्रैल)

रियलमी भी कल ही अपनी नई सीरीज ‘Realme 16’ के साथ मैदान में उतर रही है।

  • डिजाइन: लीक हुई जानकारी के मुताबिक, यह फोन काफी स्लिम (8.1mm) होगा और इसमें 6.57-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा। यह मिड-रेंज यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Vivo V70 FE (लॉन्च: 2 अप्रैल)

वीवो की ‘V’ सीरीज अपने प्रीमियम लुक और डिस्प्ले के लिए जानी जाती है इसी कड़ी में Vivo V70 FE भी कल दस्तक देगा।

  • डिस्प्ले: इसमें 6.83-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी गई है, जो 1900 nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव शानदार होगा।

टेक लवर्स के लिए यह हफ्ता काफी रोमांचक है, अगर आप गेमिंग और पावरफुल परफॉरमेंस चाहते हैं तो iQOO एक बेहतर विकल्प है, वहीं लंबी बैटरी और किफायती दाम के लिए Redmi Note 15 SE पर नजर रखी जा सकती है।

iQOO 15 Apex Redmi Note 15 SE

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें