Join Youtube

CIBIL स्कोर 800 के पार! गिरते सिबिल से हैं परेशान? अपनाएं ये 4 आदतें और मात्र 90 दिनों में सुधारें अपना क्रेडिट स्कोर

आज के दौर में अगर आप होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपका CIBIL स्कोर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, खराब क्रेडिट स्कोर के कारण अक्सर बैंक लोन देने से कतराते हैं या फिर भारी ब्याज दर वसूलते हैं लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि केवल 4 अच्छी आदतों को अपनाकर आप मात्र 90 दिनों के भीतर अपना क्रेडिट स्कोर सुधार सकते है

Published On:
CIBIL स्कोर 800 के पार! गिरते सिबिल से हैं परेशान? अपनाएं ये 4 आदतें और मात्र 90 दिनों में सुधारें अपना क्रेडिट स्कोर
CIBIL स्कोर 800 के पार! गिरते सिबिल से हैं परेशान? अपनाएं ये 4 आदतें और मात्र 90 दिनों में सुधारें अपना क्रेडिट स्कोर

आज के दौर में अगर आप होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपका CIBIL स्कोर सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, खराब क्रेडिट स्कोर के कारण अक्सर बैंक लोन देने से कतराते हैं या फिर भारी ब्याज दर वसूलते हैं लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि केवल 4 अच्छी आदतों को अपनाकर आप मात्र 90 दिनों के भीतर अपना क्रेडिट स्कोर सुधार सकते हैं और इसे 800 के जादुई आंकड़े के पार ले जा सकते हैं। 

भुगतान में न करें ‘देरी’, समय की पाबंदी है जरूरी

क्रेडिट स्कोर का लगभग 35 फीसदी हिस्सा आपके भुगतान इतिहास (Payment History) पर निर्भर करता है यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल या लोन की EMI चुकाने में एक दिन की भी देरी करते हैं, तो इसका सीधा नकारात्मक असर आपके स्कोर पर पड़ता है। 

  • न्यूज टिप: हमेशा ड्यू डेट से 2-3 दिन पहले भुगतान करने की आदत डालें।

क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो (CUR) को रखें काबू में 

बैंक इस बात पर बारीकी से नजर रखते हैं कि आप अपनी उपलब्ध क्रेडिट लिमिट का कितना हिस्सा खर्च कर रहे हैं यदि आप अपनी लिमिट का 90-100% खर्च कर देते हैं, तो आप ‘क्रेडिट हंग्री’ श्रेणी में आ जाते हैं। 

  • नियम: विशेषज्ञों के अनुसार, अपनी कुल लिमिट का केवल 30% या उससे कम ही इस्तेमाल करें यह आपके अनुशासित वित्तीय व्यवहार को दर्शाता है। 

बार-बार लोन के आवेदन से बचें 

जब भी आप किसी नए क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो बैंक आपकी ‘हार्ड इन्क्वायरी’ (Hard Inquiry) करता है। छोटी अवधि में कई बार किया गया आवेदन आपके स्कोर को तेजी से नीचे गिरा सकता है। 

  • सावधानी: केवल जरूरत होने पर ही लोन के लिए आवेदन करें और बार-बार रिजेक्शन से बचने के लिए पहले अपनी पात्रता जांच लें।

पुराने क्रेडिट अकाउंट्स की अहमियत समझें

कई लोग पुराने क्रेडिट कार्ड को बंद करना समझदारी समझते हैं, लेकिन यह एक बड़ी गलती हो सकती है, आपकी क्रेडिट हिस्ट्री जितनी पुरानी होगी, बैंक का आप पर भरोसा उतना ही बढ़ेगा। 

  • सलाह: अपने सबसे पुराने क्रेडिट कार्ड को चालू रखें, क्योंकि यह आपके लंबे और विश्वसनीय क्रेडिट इतिहास का प्रमाण है। 

इन आदतों के साथ-साथ महीने में कम से कम एक बार अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को जरूर चेक करें, यदि रिपोर्ट में कोई गलत जानकारी दर्ज है, तो उसे तुरंत सुधारने के लिए सिबिल (CIBIL) को रिपोर्ट करें, सही अनुशासन के साथ, 800+ का स्कोर अब आपसे दूर नहीं है। 

Improve CIBIL Score

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें