
अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की नई ‘कॉन्टैक्टलेस’ सेवाओं के जरिए आप घर बैठे ही अपना लर्निंग लाइसेंस (Learner’s License) बनवा सकते हैं आधार ऑथेंटिकेशन की मदद से अब आवेदन से लेकर टेस्ट तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पेपरलेस हो गई है।
Table of Contents
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर “Driving Licence Related Services” विकल्प चुनें।

- अपने राज्य का चयन करें।

- “Apply for Learner Licence” पर क्लिक करें।

- जरूरी निर्देश पढ़कर “Continue” करें।

- अब आप अपनी कैटेगरी सेलेक्ट करें, और ‘Learner Licence issued in India’ के ऑप्शन चुनें और सबमिट करें।

- अब ‘Submit via Aadhaar Authentication’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।

- अब आधार नंबर डालें।

- अब Authenticate के ऑप्शन पर क्लिक करें।

जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन के दौरान आपको ये डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे:
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- आयु प्रमाण पत्र
- पता प्रमाण
स्लॉट बुकिंग कैसे करें
- फॉर्म भरने और फीस जमा करने के बाद “Slot Booking” ऑप्शन चुनें
- अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय चुनें
- कन्फर्मेशन स्लिप डाउनलोड करें
घर बैठे दें लर्निंग लाइसेंस टेस्ट
अब कई राज्यों में लर्निंग लाइसेंस टेस्ट ऑनलाइन (होम-बेस्ड) देने की सुविधा मिल रही है।
- तय समय पर लॉगिन करें
- वेबकैम और इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होगा
- ट्रैफिक नियमों से जुड़े मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे
- टेस्ट पास करने के लिए निर्धारित अंक लाना जरूरी है
ऐसे देखें रिजल्ट
- टेस्ट खत्म होते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा
- पास होने पर लर्निंग लाइसेंस तुरंत जारी कर दिया जाएगा
- आप इसे PDF में डाउनलोड कर सकते हैं
ड्राइविंग लाइसेंस कब मिलेगा?
लर्निंग लाइसेंस मिलने के बाद:
- 30 दिन के अंदर ड्राइविंग प्रैक्टिस करें
- इसके बाद “Driving Licence” के लिए आवेदन करें
- DL टेस्ट के लिए स्लॉट बुक करें (कुछ मामलों में RTO विजिट जरूरी हो सकता है)
महत्वपूर्ण बातें
- सभी राज्यों में होम टेस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है
- आवेदन करते समय सही जानकारी भरें
- टेस्ट के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर आवेदन रद्द हो सकता है
















