
माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं और गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने राहत भरी खबर दी है, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार के छपरा जंक्शन से जम्मू तवी के बीच ‘समर स्पेशल’ ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, यह स्पेशल ट्रेन अप्रैल से जुलाई के बीच कुल 15 फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।
Table of Contents
गाड़ी संख्या और संचालन का समय
रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस विशेष ट्रेन का संचालन निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा:
- गाड़ी संख्या 05193 (छपरा से जम्मू तवी): यह ट्रेन 6 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक हर सोमवार को छपरा से चलेगी। छपरा जंक्शन से इसके खुलने का समय दोपहर 02:00 बजे निश्चित किया गया है, जो अगले दिन (मंगलवार) रात 11:00 बजे जम्मू तवी पहुँचेगी।
- गाड़ी संख्या 05194 (जम्मू तवी से छपरा): वापसी में यह ट्रेन 8 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। जम्मू तवी से यह ट्रेन रात 01:20 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार सुबह 09:15 बजे छपरा जंक्शन पहुँचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह समर स्पेशल ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई महत्वपूर्ण शहरों को कवर करेगी। इसके मुख्य स्टॉपेज इस प्रकार हैं:
- बिहार: छपरा कचहरी, दिघवारा और थावे जंक्शन।
- उत्तर प्रदेश: पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद।
- उत्तराखंड/हरियाणा: लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी और अंबाला कैंट।
- पंजाब/जम्मू: लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और कठुआ।
कोच संरचना और बुकिंग
लंबी दूरी की इस यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के कोच लगाए गए हैं इसमें AC (द्वितीय, तृतीय और तृतीय इकोनॉमी) के साथ-साथ स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी यात्री अपनी सुविधा के अनुसार IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक करा सकते हैं।
इस ट्रेन के चलने से न केवल वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा साधन मिलेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश और पंजाब की ओर यात्रा करने वाले प्रवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
















