Join Youtube

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में हुए फेल? टेंशन छोड़ें, 7 अप्रैल तक भरें ‘कम्पार्टमेंटल’ फॉर्म; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद, अब उन छात्रों के लिए राहत भरी खबर है जो एक या दो विषयों में सफल नहीं हो सके हैं बोर्ड ने 'कम्पार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा 2026' के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं या फेल हो गए हैं, वे 7 अप्रैल 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं

Published On:
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में हुए फेल? टेंशन छोड़ें, 7 अप्रैल तक भरें 'कम्पार्टमेंटल' फॉर्म; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में हुए फेल? टेंशन छोड़ें, 7 अप्रैल तक भरें ‘कम्पार्टमेंटल’ फॉर्म; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद, अब उन छात्रों के लिए राहत भरी खबर है जो एक या दो विषयों में सफल नहीं हो सके हैं बोर्ड ने ‘कम्पार्टमेंटल-सह-विशेष परीक्षा 2026’ के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं या फेल हो गए हैं, वे 7 अप्रैल 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

एक या दो विषयों में फेल छात्रों को मिला ‘लाइफलाइन’

बिहार बोर्ड के नियमानुसार, जो छात्र अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) हुए हैं, उन्हें साल बचाने के लिए कम्पार्टमेंटल परीक्षा में बैठने का मौका दिया जा रहा है, वहीं, जिन छात्रों ने किसी तकनीकी कारण या एडमिट कार्ड की समस्या की वजह से मुख्य परीक्षा नहीं दी थी, वे ‘विशेष परीक्षा’ के तहत सभी विषयों की परीक्षा दे सकेंगे।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क

  • आवेदन की शुरुआत: 1 अप्रैल, 2026
  • अंतिम तिथि: 7 अप्रैल, 2026
  • संभावित परीक्षा: अप्रैल-मई 2026
  • परिणाम की घोषणा: 31 मई, 2026 (संभावित)

परीक्षा शुल्क: सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,010 निर्धारित किया गया है, जबकि BC-I और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए यह ₹895 तय है।

कैसे करें आवेदन? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि वे व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते। पूरी प्रक्रिया स्कूल के माध्यम से ही संपन्न होगी:

  • छात्र अपने संबंधित स्कूल में जाकर प्रधानाध्यापक से मिलें।
  • स्कूल द्वारा उपलब्ध कराए गए फॉर्म में अपनी सटीक जानकारी और विषयों का विवरण भरें।
  • मार्कशीट की प्रति, आधार कार्ड और फोटो साथ रखें।
  • स्कूल के प्रधानाध्यापक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर लॉगिन कर छात्रों का डेटा अपलोड करेंगे और शुल्क जमा करेंगे।

नंबर कम आने पर ‘स्क्रूटिनी’ का भी विकल्प

यदि किसी छात्र को लगता है कि उसे उम्मीद से कम अंक मिले हैं, तो वह पुनर्मूल्यांकन (Scrutiny) के लिए भी 7 अप्रैल तक आवेदन कर सकता है, इसके लिए प्रति विषय ₹120 का शुल्क देय होगा।

बोर्ड का लक्ष्य है कि कम्पार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट मई के अंत तक जारी कर दिया जाए, ताकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र खराब न हो और वे अगली कक्षा में समय पर नामांकन ले सकें।

Bihar Board Bihar Board 10th Matric Compartment Exam 2026 Bihar News in Hindi

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें