
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अप्रैल का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है, लंबे इंतजार के बाद, केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा अप्रैल के पहले सप्ताह में किए जाने की प्रबल संभावना है, इस फैसले से करीब 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों की जेब में सीधा फायदा पहुंचेगा।
Table of Contents
अप्रैल की सैलरी में आएगा बंपर उछाल
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट की अगली बैठक में महंगाई भत्ते पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। चूंकि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, इसलिए कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का एरियर (Arrear) भी अप्रैल की सैलरी के साथ मिल सकता है। इसका मतलब है कि मई की शुरुआत में आने वाली सैलरी भारी-भरकम इजाफे के साथ आएगी।
कितना बढ़ेगा आपका वेतन? (कैलकुलेशन)
अगर सरकार 4% की बढ़ोतरी करती है, तो वर्तमान महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 62% हो जाएगा। आइए देखते हैं आपकी बेसिक सैलरी के हिसाब से कितना फर्क पड़ेगा:
- न्यूनतम बेसिक सैलरी (₹18,000): 4% की बढ़ोतरी के बाद प्रतिमाह ₹720 का इजाफा होगा। सालाना आधार पर यह करीब ₹8,640 की वृद्धि होगी।
- मध्यम बेसिक सैलरी (₹31,100): इनके वेतन में प्रतिमाह ₹1,244 की बढ़ोतरी देखी जाएगी।
- अधिकतम बेसिक सैलरी (₹56,100): उच्च श्रेणी के कर्मचारियों की सैलरी में प्रतिमाह ₹2,244 का उछाल आएगा।
क्यों हो रही है बढ़ोतरी?
महंगाई भत्ते का निर्धारण श्रम मंत्रालय द्वारा जारी AICPI-IW (All India Consumer Price Index) के आंकड़ों के आधार पर किया जाता है, पिछले कुछ महीनों में उपभोक्ता महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि 4% की वृद्धि तय है, जिससे कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सकेगी।
पेंशनभोगियों को भी बड़ी राहत
कर्मचारियों के साथ-साथ महंगाई राहत (DR) में भी समान अनुपात में बढ़ोतरी होगी इससे रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जाएगी।
सरकार की इस आधिकारिक घोषणा का इंतजार देशभर के केंद्रीय विभाग बेसब्री से कर रहे हैं, हालांकि, अभी तक वित्त मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले सात दिनों के भीतर इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
















