
आज के दौर में अगर आप होम लोन, कार लोन या क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपके ‘सिबिल स्कोर’ (CIBIL Score) की मांग की जाती है, कई लोग इस उलझन में रहते हैं कि बिना लोन लिए पहली बार अपना सिबिल स्कोर कैसे चेक करें और क्या इसके लिए पैसे देने पड़ते हैं?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, हर भारतीय नागरिक साल में एक बार अपनी क्रेडिट रिपोर्ट और स्कोर बिल्कुल मुफ्त देख सकता है। आइए जानते हैं बिना एक भी रुपया खर्च किए अपना सिबिल स्कोर चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।
Table of Contents
CIBIL की ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें चेक (स्टेप-बाय-स्टेप)
सबसे सुरक्षित और सटीक तरीका सीधे आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करना है:
- सबसे पहले CIBIL.com पर जाकर ‘Get Your Free CIBIL Score’ के विकल्प को चुनें।

- अपना ईमेल आईडी डालें और एक नया पासवर्ड बनाएं इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर और आईडी टाइप (जैसे PAN कार्ड या आधार) दर्ज करें।

- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज कर आपको अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी।

- लॉगिन पूरा होते ही डैशबोर्ड पर आपका 300 से 900 के बीच का सिबिल स्कोर दिखाई देगा।
पहली बार स्कोर चेक करने वालों के लिए विशेष जानकारी
अगर आप पहली बार स्कोर देख रहे हैं और वहां ‘NH’ या ‘-1’ (No History) लिखा आता है, तो घबराएं नहीं। इसका मतलब है कि आपने अभी तक कोई लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं लिया है, इसलिए आपका क्रेडिट इतिहास अभी शुरू नहीं हुआ है।
साथ ही, खुद अपना स्कोर चेक करना ‘सॉफ्ट इंक्वायरी’ कहलाता है, जिससे आपके स्कोर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता विशेषज्ञों की सलाह है कि अपनी रिपोर्ट को समय-समय पर चेक करते रहें ताकि किसी भी गलत एंट्री या धोखाधड़ी का समय रहते पता चल सके।
















