
देश के करोड़ों राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने एक महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की है, अगर आप भी सरकारी राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, सरकार ने 28 फरवरी 2026 को राशन कार्ड ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की आखिरी तारीख तय की है, निर्धारित समय सीमा तक प्रक्रिया पूरी न करने वाले अपात्र लोगों के नाम लिस्ट से काट दिए जाएंगे।
यह भी देखें: India Population GK: भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य कौन? दूसरा नाम चौंका देगा
Table of Contents
क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?
सरकार का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता लाना और फर्जी कार्ड धारकों पर लगाम लगाना है, कई मामलों में देखा गया है कि परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु के बाद या शादी होकर दूसरे घर चले जाने के बाद भी उनके नाम पर राशन उठाया जा रहा है, ई-केवाईसी के जरिए आधार सीडिंग सुनिश्चित की जा रही है ताकि केवल वास्तविक लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिले।
अंतिम तिथि का रखें ध्यान
खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार, 28 फरवरी के बाद उन सदस्यों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए जाएंगे जिनकी ई-केवाईसी लंबित है, इसका सीधा असर आपके मासिक राशन के कोटे पर पड़ेगा।
मोबाइल से ऐसे करें घर बैठे अपडेट (स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस)
अब आपको लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से भी इसे पूरा कर सकते हैं:
- ‘मेरा राशन 2.0’ ऐप: प्ले स्टोर से Mera Ration 2.0 ऐप डाउनलोड करें। आधार के जरिए लॉगिन करें और ‘Face Authentication’ विकल्प का चुनाव कर अपनी ई-केवाईसी पूरी करें।
- स्टेट पोर्टल का उपयोग: अपने राज्य के खाद्य विभाग (PDS Portal) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां ‘Aadhaar Link’ या ‘E-KYC’ के लिंक पर क्लिक करें।
- OTP सत्यापन: अपना राशन कार्ड और आधार नंबर दर्ज करने के बाद, आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी (OTP) को दर्ज करें।
यह भी देखें: PM Kisan 22nd Installment: होली से पहले ₹2000 की किस्त? जानें आधिकारिक तारीख और स्टेटस कैसे चेक करें
ऑफलाइन विकल्प भी मौजूद
जो लोग तकनीकी रूप से सहज नहीं हैं, वे अपने नजदीकी कोटेदार (राशन डीलर) के पास जाकर ‘पॉस’ (e-POS) मशीन पर अंगूठा लगाकर अपनी बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवा सकते हैं, इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, ई-केवाईसी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी बैंकिंग जानकारी या ओटीपी साझा न करें। केवल आधिकारिक ऐप या सरकारी पोर्टल का ही उपयोग करें।
















