
भारतीय नौसेना ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा और सैन्य शक्ति के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है, हाल ही में जारी World Directory of Modern Military Warships (WDMMW) की 2026 की ताजा रैंकिंग के अनुसार, भारतीय नौसेना का ‘हवाई बेड़ा’ (Naval Air Fleet) दुनिया के सबसे शक्तिशाली बेड़ों में शामिल हो गया है, इस रैंकिंग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब केवल एक क्षेत्रीय शक्ति नहीं, बल्कि एक ‘ब्लू वॉटर नेवी’ के रूप में विश्व पटल पर चीन और अमेरिका जैसे देशों को सीधी चुनौती दे रहा है।
Table of Contents
रैंकिंग में भारत का दबदबा: चौथे स्थान पर जमाया कब्जा
नौसैनिक हवाई शक्ति के मामले में जारी की गई टॉप-10 देशों की सूची में भारत 258 से अधिक उन्नत विमानों के साथ चौथे स्थान पर है, इस सूची में अमेरिका अपनी विशाल हवाई शक्ति (लगभग 2,484+ विमान) के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि चीन (436 विमान) और रूस (340+ विमान) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
भारत ने इस मामले में जापान, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम जैसे विकसित देशों को पीछे छोड़ते हुए अपनी सैन्य आधुनिकता का लोहा मनवाया है।
चीन-अमेरिका को टक्कर और पाकिस्तान का पत्ता साफ
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की इस सफलता के पीछे INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य जैसे दो सक्रिय विमानवाहक पोतों का अहम योगदान है जहाँ चीन अपने नौसैनिक विस्तार में जुटा है, वहीं भारत की ‘True Value Rating’ (TvR) उसकी युद्धक क्षमता और रणनीतिक स्थिति को और अधिक मजबूत दर्शाती है वहीं दूसरी ओर, पड़ोसी देश पाकिस्तान इस शक्तिशाली सूची में कहीं भी नजर नहीं आता। हवाई बेड़े और समग्र नौसैनिक शक्ति के मामले में पाकिस्तान टॉप-10 से पूरी तरह बाहर है, जो भारतीय रक्षा तैयारियों की तुलना में उसकी कमजोर स्थिति को दर्शाता है।
भारत की ताकत के प्रमुख स्तंभ
- दोहरे विमानवाहक पोत: भारत के पास अब दो पूर्णतः कार्यात्मक विमानवाहक पोत हैं, जो समुद्र में हवाई हमलों और सुरक्षा की कमान संभालते हैं।
- आधुनिक बेड़ा: बेड़े में MiG-29K, P-8I Poseidon समुद्री गश्ती विमान और MH-60R Romeo जैसे घातक हेलीकॉप्टर शामिल हैं।
- हिंद महासागर में प्रभुत्व: अपनी बढ़ती हवाई क्षमता के दम पर भारतीय नौसेना अब पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी और त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम है ।
रक्षा विश्लेषकों के अनुसार, भारत का यह ‘ऐतिहासिक उत्थान’ वैश्विक भू-राजनीति में उसकी बढ़ती भूमिका का संकेत है, आने वाले वर्षों में नई पनडुब्बियों और स्वदेशी रक्षा उपकरणों के बेड़े में शामिल होने से भारत की यह शक्ति और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
















