
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के एक बड़े हिस्से के लिए खतरनाक चेतावनी जारी की है, ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के करीब 19 राज्यों में मौसम अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है, मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल को भारी बारिश, ओलावृष्टि (Hailstorm) और तेज आंधी का ‘रेड और ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
Table of Contents
पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण उत्तर और पूर्वी भारत के मौसम में यह अचानक बदलाव आया है, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने की आशंका है।
इन राज्यों में गिरेगी ‘आफत की बर्फ’
आईएमडी ने विशेष रूप से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के इलाकों में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी दी है,वहीं, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।
तापमान में भारी गिरावट और किसानों की चिंता
इस बेमौसम बारिश और ओले गिरने से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, हालांकि, यह बदलाव आम लोगों को गर्मी से राहत देगा, लेकिन किसानों के लिए यह किसी बड़ी आपदा से कम नहीं है। कटी हुई फसलों और बागवानी को इससे भारी नुकसान होने की आशंका जताई गई है।
IMD की सुरक्षा एडवाइजरी
- सतर्क रहें: खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे ढांचों के नीचे कतई खड़े न हों।
- यात्रा से बचें: 29-30 अप्रैल को पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
- किसानों को सलाह: किसान अपनी कटी हुई फसल और अनाज को सुरक्षित और ढके हुए स्थानों पर पहुंचाएं।
















