
छत्तीसगढ़ के लाखों स्कूली छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर सकता है, हालांकि, आधिकारिक तौर पर ‘आज’ परिणाम जारी होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड कभी भी लिंक सक्रिय कर सकता है।
हाल ही में छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 29 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए हैं, जिसके बाद अब छोटी कक्षाओं के छात्रों और अभिभावकों की नजरें 5वीं-8वीं के रिजल्ट पर टिकी हैं।
Table of Contents
इन आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा रिजल्ट
छात्र अपना स्कोरकार्ड निम्नलिखित पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन देख सकेंगे:
- cgbse.nic.in
- results.cg.nic.in
अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें?
रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र इन सरल चरणों का पालन करके अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट या छत्तीसगढ़ रिजल्ट पोर्टल को ओपन करें।
- होमपेज पर ‘Class 5th Result 2026’ या ‘Class 8th Result 2026’ के लिंक को चुनें।
- नए पेज पर अपना रोल नंबर (Roll Number) और दिए गए सुरक्षा कोड (Captcha) को दर्ज करें।
- विवरण भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें।
ध्यान देने योग्य बातें
- मध्य प्रदेश बोर्ड (RSKMP) ने अपनी 5वीं और 8वीं के परिणाम पहले ही घोषित कर दिए हैं, इसलिए छात्र केवल छत्तीसगढ़ की आधिकारिक साइट ही चेक करें।
- परिणामों के साथ-साथ, बोर्ड पास प्रतिशत और जिलेवार प्रदर्शन की जानकारी भी साझा कर सकता है।
ताजा अपडेट के लिए छात्र और अभिभावक नियमित रूप से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट देखते रहें।
















