
दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की लिस्ट में भारत का दबदबा देखने को मिल रहा है, हालिया रैंकिंग के अनुसार, दुनिया की 10 सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में भारत की IIT-JEE और UPSC को शीर्ष स्थान मिला है, चीन की गाओकाओ (Gaokao) इस सूची में पहले पायदान पर काबिज है।
Table of Contents
गाओकाओ (Gaokao) – चीन
चीन की यह राष्ट्रीय स्तर की विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षा मानी जाती है। करीब 9 घंटे तक चलने वाली इस परीक्षा में लाखों छात्र शामिल होते हैं, लेकिन सफलता का प्रतिशत बेहद कम है।
IIT-JEE (Advanced) – भारत
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा को दुनिया की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा का दर्जा दिया गया है। इसके जटिल सवाल और लगभग 1% की चयन दर इसे बेहद चुनौतीपूर्ण बनाती है।
UPSC सिविल सेवा परीक्षा – भारत
भारत की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा परीक्षा तीसरे स्थान पर है, इसके तीन चरणों (प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू) और 0.1% से 0.3% की सफलता दर के कारण इसे क्रैक करना लोहे के चने चबाने जैसा है।
ऑल सोल्स प्राइज फेलोशिप – यूके
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में बैठने के लिए केवल वे ही पात्र होते हैं जो पहले ही वहां से स्नातक कर चुके हों इसमें हर साल केवल एक या दो छात्रों का ही चयन होता है।
USMLE – अमेरिका
यूनाइटेड स्टेट्स मेडिकल लाइसेंसिंग एग्जामिनेशन (USMLE) को मेडिकल के क्षेत्र की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है, जो डॉक्टर बनने के लिए अनिवार्य है।
मास्टर सोमेलियर डिप्लोमा एग्जाम
यह वाइन विशेषज्ञों के लिए दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा है इसमें थ्योरी के साथ-साथ वाइन टेस्टिंग का एक कठिन प्रैक्टिकल राउंड होता है, जिसमें सफलता दर 10% से भी कम है।
ICAI CA परीक्षा – भारत
भारत की चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा, विशेषकर इसका ‘फाइनल लेवल’, दुनिया की सबसे कठिन प्रोफेशनल परीक्षाओं में से एक है, इसकी पासिंग परसेंटेज अक्सर बहुत कम रहती है।
CCIE (Cisco Certified Internetwork Expert)
नेटवर्किंग की दुनिया में सिस्को की यह परीक्षा सबसे प्रतिष्ठित और कठिन मानी जाती है इसमें लिखित परीक्षा के साथ-साथ एक बेहद मुश्किल लैब एग्जाम भी होता है।
मेन्सा (Mensa) IQ टेस्ट
दुनिया की सबसे पुरानी ‘हाई आईक्यू सोसाइटी’ में जगह बनाने के लिए उम्मीदवारों का स्कोर दुनिया की कुल आबादी के टॉप 2% में होना अनिवार्य है।
CFA (Chartered Financial Analyst)
वित्त और निवेश के क्षेत्र में CFA को सबसे कठिन माना जाता है इसके तीन स्तरों को पार करने के लिए हजारों घंटों की पढ़ाई और समर्पण की आवश्यकता होती है।
इनके अलावा, तकनीकी क्षेत्र में भारत की GATE परीक्षा को भी वैश्विक स्तर पर शीर्ष कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है।
















