Join Youtube

NEET UG 2026 Exam City Slip Out! लिंक हुआ एक्टिव; एडमिट कार्ड से पहले जानें कहाँ होगा आपका एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2026 के लिए 'एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' (Exam City Slip) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है, जो उम्मीदवार इस साल की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी

Published On:
NEET UG 2026 Exam City Slip Out! लिंक हुआ एक्टिव; एडमिट कार्ड से पहले जानें कहाँ होगा आपका एग्जाम
NEET UG 2026 Exam City Slip Out! लिंक हुआ एक्टिव; एडमिट कार्ड से पहले जानें कहाँ होगा आपका एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2026 के लिए ‘एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप’ (Exam City Slip) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है, जो उम्मीदवार इस साल की मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड से पहले मिली बड़ी जानकारी

NTA द्वारा जारी यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि छात्रों की सुविधा के लिए पहले जारी की गई एक सूचना है, इसके जरिए परीक्षार्थी यह जान सकेंगे कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में अलॉट हुआ है, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर सकें बता दें कि विस्तृत एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले अलग से जारी किया जाएगा।

NEET UG 2026: मुख्य विवरण

  • परीक्षा की तारीख: 3 मई, 2026 (रविवार)
  • समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक
  • मोड: पेन और पेपर (ऑफलाइन)
  • आधिकारिक वेबसाइट: neet.nta.nic.in

कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?

  • सबसे पहले NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Click Here to City Intimation’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
  • सिक्योरिटी पिन (कैप्चा) भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

हेल्पलाइन नंबर

यदि किसी उम्मीदवार को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, तो वे NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

NEET UG 2026 NEET UG 2026 Exam City Slip Out

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें