
स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के लिए Vivo अपना अब तक का सबसे शक्तिशाली फ्लैगशिप फोन, Vivo X300 Ultra, लॉन्च करने की तैयारी में है, लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो दो 200MP कैमरों के साथ दस्तक देगा इस खबर ने फोटोग्राफी के शौकीनों और टेक जगत की नींद उड़ा दी है।
Table of Contents
इस तारीख को हो सकता है ग्रैंड लॉन्च
ताजा लीक्स के अनुसार, Vivo X300 Ultra भारत में 7 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, वहीं, इसकी पहली सेल 14 मई 2026 से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।
कैमरा सेटअप: ‘अल्ट्रा’ लेवल की फोटोग्राफी
इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका कैमरा है। Vivo ने इसमें प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी के लिए ZEISS के साथ साझेदारी को अगले स्तर पर पहुँचाया है:
- प्राइमरी कैमरा: 200MP का मुख्य सेंसर (Sony LYT-901) OIS सपोर्ट के साथ।
- पेरिस्कोप लेंस: 200MP का टेलीफोटो लेंस (Samsung HPB सेंसर), जो 17.4x ऑप्टिकल आउटपुट देने में सक्षम है।
- अल्ट्रा-वाइड: 50MP का Sony LYT-818 सेंसर।
दमदार स्पेसिफिकेशन्स और परफॉर्मेंस
सिर्फ कैमरा ही नहीं, फोन के अन्य फीचर्स भी बेहद प्रीमियम हैं:
- डिस्प्ले: 6.82-इंच की 2K LTPO AMOLED स्क्रीन, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
- प्रोसेसर: इसमें दुनिया का सबसे तेज Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है।
- बैटरी: पावर बैकअप के लिए 6,600mAh से 7,100mAh तक की विशाल बैटरी और 100W की सुपरफास्ट चार्जिंग।
- स्टोरेज: 16GB रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प।
क्या होगी कीमत?
विशेषज्ञों का मानना है कि अपनी प्रीमियम “Ultra” ब्रांडिंग और हाई-एंड फीचर्स के कारण भारत में इसकी कीमत ₹1,60,000 के आसपास हो सकती है, यह फोन सीधे तौर पर Samsung Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro जैसे दिग्गजों को कड़ी टक्कर देने वाला है।
















