
दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का इस्तेमाल आज लगभग हर कोई कर रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी निजी बातचीत (Private Chats) पर किसी और की नज़र भी हो सकती है? स्कैमर्स और हैकर्स अक्सर यूज़र्स की लापरवाही का फायदा उठाकर उनके अकाउंट का एक्सेस हासिल कर लेते हैं, अगर आपको भी ऐसा संदेह है, तो घबराएं नहीं। आप सिर्फ 2 मिनट में चेक कर सकते हैं कि आपका WhatsApp कहीं और तो नहीं चल रहा।
Table of Contents
‘Linked Devices’ फीचर है बड़े काम का
WhatsApp का ‘Linked Devices’ फीचर यूज़र्स को एक साथ कई डिवाइस (जैसे लैपटॉप, डेस्कटॉप या टैबलेट) पर अकाउंट चलाने की सुविधा देता है, हालांकि, यही फीचर सुरक्षा में चूक का कारण भी बन सकता है यदि कोई अन्य व्यक्ति आपके फोन का एक्सेस पाकर अपने डिवाइस को लिंक कर ले।
ऐसे चेक करें अपना अकाउंट (Step-by-Step Guide)
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ऐप खोलें।
- Android यूज़र्स ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें iPhone यूजर्स नीचे दिए गए Settings आइकन पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको ‘Linked Devices’ का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने उन सभी डिवाइसेस की लिस्ट आ जाएगी जहाँ आपका WhatsApp फिलहाल एक्टिव है इसमें ब्राउज़र का नाम (जैसे Chrome, Edge) और आखिरी बार एक्टिव रहने का समय भी दिखेगा।
- अगर आपको लिस्ट में कोई ऐसा डिवाइस दिखता है जिसे आप नहीं पहचानते, तो उस पर टैप करें और तुरंत ‘Log Out’ बटन दबाएं ऐसा करते ही उस अनजान डिवाइस से आपका अकाउंट हट जाएगा।
सुरक्षा के लिए अपनाएं ये ‘प्रो टिप्स’
जानकारों के मुताबिक, WhatsApp को सुरक्षित रखने के लिए कुछ अतिरिक्त कदम उठाना बेहद ज़रूरी है:
- Two-Step Verification: अपनी सेटिंग्स में जाकर ‘Two-Step Verification’ को इनेबल करें यह आपके अकाउंट को पिन (PIN) के जरिए एक्स्ट्रा सिक्योरिटी देता है।
- App Lock: अपने WhatsApp पर फिंगरप्रिंट या फेस आईडी लॉक लगाकर रखें ताकि कोई आपकी गैरमौजूदगी में फोन न छू सके।
- संदेहास्पद लिंक से बचें: किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि ये आपके अकाउंट को हैक करने का जरिया हो सकते हैं।
















